{"_id":"5ae8a5194f1c1b64098b78ac","slug":"201525196057-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम प्रेवश की चोट लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम प्रेवश की चोट लगने से हुई थी मौत
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कंडाकोट पहाड़ी के नीचे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कूरा निवासी राम प्रवेश के रूप में हुई है। एक युवक ने राम प्रवेश को मारपीट कर घायल कर दिया था। हमलावर से बचने की चक्कर में वह पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली में सोमवार को मृतका की मां मालती की तहरीर पर आरोपी गुलाब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है।
वादिनी के मुताबिक दो फरवरी 2018 को उसका बेटा रामप्रवेश घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। तीन मार्च को वह घर से बेटे को ढूंढने के लिए निकली तो राम प्रवेश के बेटे लड्डू ने बताया कि दादी अब पिता जी नहीं मिलेंगे। क्योंकि अमौली गांव निवासी गुलाब मुझे व मेरे पिता को बाइक पर बैठा कर कंडाकोट ले गया। वहां किसी बात को लेकर मेरे पिता और गुलाब में मारपीट हो गई। गुलाब ने पत्थर से मेरे पिता के सिर पर वार करना शुरू किया तो वह बचने की चक्कर में पहाड़ी से गिर गए और उनकी मौत हो गई। गुलाब ने घटना की जानकारी देने से मना किया था, इसलिए उसने किसी को नहीं बताया। उधर, पुलिस का कहना है कि फरवरी माह में कंडाकोट में मिले अज्ञात शव के कपड़े को मालती ने अपने बेटे के होने बात कहीं है। कहा कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव निवासी गुलाब चौहान की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।