{"_id":"5a43ebbc4f1c1b156b8bec50","slug":"201514400700-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा राशनकार्ड का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा राशनकार्ड का मुद्दा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा सदन के सदस्यों ने तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।बैठक में तमाम सदस्यों ने कहा कि ग्रामीणों को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा है। यूनिट के हिसाब से भी राशन न मिल पाने की वजह से पूरे परिवार को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है।उ न्होंने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात कहते हुए दोबारा सर्वे कर लोगों को राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। इस पर एडीओ पंचायत ने सभी कोटेदारों को पत्र जारी कर पात्रों का नाम पेण्ट कराकर दुकान के बाहर लिखने का पात्र जारी करने का आश्वासन दिया। पूर्ति निरीक्षक ने फीडिंग होने के बाद ही व्यवस्था ठीक होने का आश्वासन दिया। मुर्धवा क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने पेयजल परियोजना के बारे में बताया कि करोड़ों की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद उससे लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य लाभ न देने के कारण असमय मौत के मुंह में समा जाने की बात कही। इस दौरान सभी विभागों के लोगों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में दुद्धी विधायक हरिराम चेरो, बीडीओ डीपी वर्मा, ब्लाक प्रमुख सरिता यादव, सीडीपीओ बाबूलाल, बीईओ दिलीप कुमार, हरि प्रसाद, शिव प्रसाद, राजेश गुप्ता, रामदयाल, लालता प्रसाद मौजूद रहे।