फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीसरी आंख की नजर में रखी गई हैं मतपेटिका

तीसरी आंख की नजर में रखी गई हैं मतपेटिका

Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की नजर में रखी गई हैं मतपेटिका
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी, घोरावल तहसील और भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में बने स्ट्रांग रूमों की ड्रोन कैमरे से निगहबानी की जा रही है। स्ट्रांग रूमों के बाहर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि परिंदा भी स्ट्रांग रूमों के आसपास पैर न मार सकें।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में अलग-अलग बने स्टांग रूमों में प्रेक्षक मनमोहन चौधरी, डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा की मतपेटिकाओं को रखवा कर कमरों को सील कराया। उधर घोरावल तहसील में बने स्ट्रांग रूम में एसडीएम सादाब असलम ने नगर पंचायत घोरावल की मतपेटिका, भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में एसडीएम भानू प्रताप सिंह ने नगर पंचायत पिपरी, दुद्धी और रेणुकूट के मतपेटिकाओं को रखवाया कर सील कराया। समस्त स्ट्रांग रूमों के गेट पर फोर्स तैनात की गई है। स्ट्रांग रूमों को जाने वाले मुख्य द्वार पर भी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि समस्त स्ट्रांग रूमों केे आसपास सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। ड्रोन कैमरों से भी स्ट्रांग रूमों की निगहबानी की जा रही है। कहा कि स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के 24 घंटे एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। संबंधित क्षेत्राधिकारियों को स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच कर रहेे हैं। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाएगा। कहा कि फोर्स को स्ट्रांग रूमों के सौ मीटर की परिधि में किसी को नहीं जाने देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed