{"_id":"59fe02224f1c1b86698b9773","slug":"201509818914-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक के प्रकाश उत्सव पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक के प्रकाश उत्सव पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । जिले में सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 459 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसके पहले गुरुद्वारा में अखंड पाठ के समापन पर लंगर का भी आयोजन किया गया।
राबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गुरु नानक बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा पीटी व कई तरह के खेलों का प्रदर्शन किया गया। मिर्जापुर से आई गतका पार्टी ने भी विभिन्न करतब दिखाए। मुगलसराय, चंदौली, चकिया, अहरौरा, राजगढ़, चोपन, ओबरा आदि स्थानों से भी संगत भाई तथा महिलाएं पूरे परिवार के साथ बढ़ चढ़ कर शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा मेन मार्केट, मेन चौक, बढ़ौली चौराहा, सिविल लाइंस रोड होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह यात्रा में शामिल लोगों के लिए चाय पानी का इंतजाम भी किया गया था। शोभायत्रा शाम आठ बजे गुरुद्वारा पहुंची, जहां आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस मंौके पर अजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, चरनजीत सिंह, मनजीत सिंह, तजिंदर पाल सिंह, काके, जसपाल सिंह, रनजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। सरदार निरंजन सिंह व जसबीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अनपरा/शक्तिनगर। बैढन के बेलौंजी इलाके में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जांचल के सात गुरुद्वारों के जत्थों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सिंगरौली, जयंत, बैढन गौरबी, बीना, रेनूसागर, अनपरा और शक्तिनगर की संगत एक साथ एक जगह एकत्रित होकर गुरु पर्व मनाया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम स्थल पर आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सुखवंत सिंह थप्पा प्रिंसिपल डीपीएस एनसीएल निगाही ने कहा हमारे प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी ने हमे जीने की एक राह दी और बताया कि अंधविश्वास को छोड़ ज्ञान की ओर बढना चाहिए। इस मौके पर सिख धर्म से जुड़े कई अन्य लोगों ने गुरूनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज भी उनके द्वारा कहीं गई बातें प्रासंगिक है।