फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाना हमारा ध्येय: लक्ष्मण आचार्य

पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाना हमारा ध्येय: लक्ष्मण आचार्य

Mon, 11 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाना हमारा ध्येय: लक्ष्मण आचार्य
सोनभद्र। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाना हमारा ध्येय है, यह तभी संभव है जब पिछड़े, दलित सभी अगली पंक्ति में खड़े हों।
विज्ञापन

वह सोमवार को राबर्ट्सगंज मंडी समिति में प्रतिभा सम्मान समारोह में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चैरसिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, सुशासन और विकास से अन्त्योदय हमारा लक्ष्य है। सम्मेलन को घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गौड़, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला प्रभारी सुभाष गुप्ता, लोक सभा पालक गोविन्द यादव आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली डॉक्टर, छात्र, छात्राओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं संचालन उदय नाथ सिंह मौर्य ने किया। पूर्व विधायक तीरथराज, राजेन्द्र सिंह पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अजीत चौबे, अमरनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर अनपरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर सोमवार को आपरेटिंग क्लब में भाजयुमो की ओर से वालीबाल मैच का आयोजन किया गया। शुभारंभ वाराणसी प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। पहला मैच अंबेडकर विद्यालय बनाम अनपरा के बीच खेला गया। जिसमें अनपरा विजयी रही। दूसरा मैच रेहटा बनाम फ्रीडम अनपरा के बीच खेला गया। जिसमें फ्रीडम अनपरा ने बाजी मारी। फाइनल मैच अनपरा बनाम फ्रीडम अनपरा के बीच खेला गया। फ्रीडम अनपरा ने शील्ड पर कब्जा कर लिया। मंडल से विजेता टीम को जिला सहसंयोजक आकाश पांडेय व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा ने ट्राफी भेंट की। उपविजेता टीम को मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला व दिलीप गुप्ता ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जशवंत सिंह, दशाराम यादव, सरजू वैश्य, सुरेश मिश्रा, जितेंद्र यादव, सुमित तिवारी, राकेश वैश्वार, कुंदन सिंह, अशोक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजमणी वैश्य, मनोज चौरसिया, विकाश वैश्य, अजय राय, आशीष श्रीवास्तव, माघवेंद्र सिंह, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed