{"_id":"68a4c79828f63e2c47066597","slug":"200-bags-of-fertilizer-were-distributed-300-farmers-returned-empty-handed-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-132878-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 200 बोरी खाद बंटी, 300 किसान खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 200 बोरी खाद बंटी, 300 किसान खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
कोन क्षेत्र के कचनरवा लैंपस पर खाद के लिए लगी भीड़ को समझाते अधिकारी। संवाद
कोन। विकास खंड कोन के कचनरवा लैंपस में मंगलवार को एआर कोआपरेटिव और बीडीओ की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। पांच सौ से ज्यादा किसान पहुंचे थे। सुबह 11 बजे से वितरण शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक 200 बोरी यूरिया बांटी गई। खाद खत्म होने पर करीब 300 किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकारियों ने एक-दो दिन में खाद आने पर वितरण का आश्वासन दिया।
कोन ब्लॉक के किसान कई दिनों से यूरिया की किल्लत से परेशान हैं। कचनरवा लैंपस में 200 बोरी यूरिया आने की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों किसान उमड़ पड़े। काफी भीड़ व तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए मंगलवार को यूरिया वितरण कराने के लिए कोन पुलिस के साथ बीडीओ डाॅ. जितेंद्र नाथ दुबे व एआर कोआपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
किसानों को समझा-बुझाकर खाद का वितरण कराते हुए अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही 400 बोरी यूरिया भेजी जाएगी। इसके बाद अन्य किसानों में खाद वितरित की जाएगी। किसानों का कहना है कि जितनी यूरिया आई है, वह बहुत कम है।
विज्ञापन
किसानों ने तत्काल कोन, कचनरवा व रामगढ़ लैंपस पर कम से कम 500-500 बोरी यूरिया की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि कचनरवा राजनारायण भारती ने कहा कि किसानों में काफी आक्रोश है। वहीं, खाद बंटवाने गए एआर कोआपरेटिव एवं बीडीओ ने जल्द ही 400 बोरी खाद भेजने की बात कहीं।