फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2 dies in accident

पिकअप पलटी, दो बारातियों की मौत

Thu, 28 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 28 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
2 dies in accident
accident - फोटो : graphic
जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चितरंगी थाना क्षेत्र के धौराडांड इलाके में बुधवार की देर रात बारातियों से भरी पिकअप पलटने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चितरंगी के बगदा गांव से गोंड परिवार की बारात अमिलहवा जा रही थी। रात दस बजे के करीब बारातियों की पिकअप अमिलहवा से पहले धौराडांड पहुंची तो एक मोड़ पर तेज गति के कारण चालक से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में जानकी गोंड (18) निवासी बगदा, सुकवरिया (35) पत्नी देवनरायण निवासी बगैया की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोगों को चोटें आईं। सुदूर इलाके में हुई घटना की जानकारी पुलिस को भी देर से मिली। गनीमत रही कि जहां बारात जा रही थी उस गांव के लोगों को जानकारी जल्द मिल गई और मदद के लिए जुट गए। इसके बाद घायलों को चितरंगी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा सका। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत स्थित है। सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed