फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   19215 voters press note button

19215 वोटरों ने दबाया नोटा का बटन

Sat, 11 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 11 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धीरे-धीरे लोगों का लोकतंत्र के बडे़ त्योहार चुनावों में मैदान में आने वाले प्रत्याशियों पर से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। इसके पीछे क्षेत्रीय विकास से जुड़ी समस्या हों या फिर प्रत्याशियों के चयन में राजनीतिक दलों के प्रति असंतोष, जनता चुनाव में नोटा के बटन का इस्तेमाल कर अपना गुस्सा प्रदर्शित कर रही है। इस बार जिले में 19215 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाकर अपना विरोध प्रकट कर दिया है।

सोनभद्र की चार विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। जिन प्रत्याशियों को जीत मिली वह काफी ज्यादा मतों के अंतराल से थी। लेकिन चौथा ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं था जिसे इतना मत मिला हो कि वह अपनी जमानत बचा पाया हो। यहां तक चौथे नंबर के प्रत्याशी को नोटा के पड़े मत के बराबर वोट हासिल नहीं हुआ। यह लोगों का क्षेत्र के विकास के प्रति असंतोष और प्रत्याशियों के चयन के प्रति गुस्से का इजहार हो सकता है। नोटा के हुए इस्तेमाल पर नजर डालें तो इस बार कुल 19215 मतदाताओं ने इसका प्रयोग किया। इसमें सर्वाधिक 8521 मतदाताओं ने दुद्धी विधानसभा सीट पर नोटा का प्रयोग किया है। इसके बाद घोरावल विधानसभा में 5225, ओबरा में 4306 और सबसे कमे राबर्ट्सगंज में 1163 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। इस तरह दुद्धी नोटा के प्रयोग में अव्वल रहा। दरअसल दुद्धी तहसील क्षेत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है। इस क्षेत्र का आजादी के 70 साल बाद भी अपेक्षित विकास नहीं हो सका। जिन दलों की भी सरकार बनी, यहां के विकास को किसी ने तरजीह नहीं दी। पिछले एक साल से क्षेत्र के लोग दुद्धी को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। ऐसे में हो सकता है कि इन्हीं समस्याओं से क्षुब्ध होकर यहां के लोगों ने सर्वाधिक नोटा का इस्तेमाल किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed