फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छतीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ के बाद सतर्क हुई पुलिस

छतीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ के बाद सतर्क हुई पुलिस

Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ के बाद सतर्क हुई पुलिस

विज्ञापन

सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की दहशत थम नहीं रही है। सोमवार को केटम जंगल में गश्त पर निकली फोर्स के साथ एसटीएफ और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी एक जेसेबी समेत तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद सोनभद्र के एसपी ने सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद जेसेबी, ट्रक समेत तीन वाहनों में आग लगा दी। इसकी जानकारी होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन ने सभी जिले की पुलिस को अभियान चलाकर नक्सलियों को पकड़ने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को कोंडागांव जिले के केटम जंगल में एसटीएफ और डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरपी) कांबिंग कर रही थी। उसी वक्त जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करते हुए जवानों ने भी जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया। शाम छह बजे तक दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी थी, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट करते हुए जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्धों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed