{"_id":"5c6c4808bdec22653c2d2660","slug":"191550600200-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे समाज सुधारक थे संत शिरोमणि रविदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे समाज सुधारक थे संत शिरोमणि रविदास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। संत शिरोमणि रविदास की जयंती मंगलवार को जिले भर में मनाई गई। जगह-जगह बैठकें कर उन्हें दार्शनिक और सच्चा समाज सुधारक बताया गया। छूआछूत और जाति-पाति का विरोध कर उन्होंने समाज को एकता में सूत्र में पिराने का कार्य किया। इस दौरान कई जगहों पर झांकी निकाली गई और मेले का आयोजन हुआ।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से राबर्ट्सगंज के चिल्ड्रेन पार्क में संत रविदास की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि रविदास महान समाज सुधारक और दार्शनिक थे। उन्होंने विविध प्रकार के अध्यात्मिक, सामाजिक संदेश दिए। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, राजन गुप्ता, अनिल भारती, अजय रावत, आकाश, आलोक रावत, पनारू, सीमा, कलावती, आकाश करवाल, संजय भारती, राहुल, बबलू, मनोज, रजनीश, मनोज, कमलेश कनौजिया मौजूद रहे। ओबरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया। अध्यक्षता डॉ. सुरेश चंद्रा मुख्य चिकित्साधिकारी ओबरा परियोजना ने की। मुख्य वक्ता काशी प्रांत प्रचारक रमेश रहे। रमेश ने संत रविदास के जीवन के विभिन्न पहलुओं और जीवनोपयोगी आयामों को स्पर्श करते हुए उनको नर नहीं नारायण बताया। उन्होंने बताया कि समय का वह दौर था जब समाज छुआछूत और जाति-पांति के दलदल में फंसकर विनाश की तरफ़ बढ़ रहा था। ऐसे समय में गुरु रविदास का जन्म हुआ था। यहां जिला कार्यवाह प्रमोद त्रिपाठी, दीपेश दीक्षित, बीडी विश्वकर्मा, सुवरन लाल, विशाल गुप्ता मौजूूूद रहे। घोरावल: ब्लॉक के ओदार गांव में संत रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज सकी जयंती मनाई गई। यहां मेला भी लगा। 71 गांवों में संत रविदास के जीवन से संबंधित क्षेत्र के 71 आकर्षक झांकियां निकाली गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल व कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनवासी राम ने किया। अमरेश ने कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता एवं अंधविश्वास को खत्म करने का प्रयास किया। सभा को बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, प्रेमनाथ कोल ने भी संबोधित किया। संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया। यहां जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार संघर्षी, इनामुलहक अंसारी, अमृतलाल भारती, विनोद कुमार, भगवान दास भारती, सुरेंद्र मौर्य, छोटू पटेल, अवधेश कुशवाहा, श्रीपति, सीताराम मौजूद रहे। दुद्धी: नगर के रामलीला मैदान में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की जयंती मनाई। यहां वक्ताओं ने रविदास की महिमा का वर्णन किया। यहां से निकला जुलूस अमवार चौराहे पर पहुंचा, जहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिला प्रचारक ओमप्रकाश, ईश्वरी प्रसाद निराला, डॉ. राजकिशोर, गंभीरा, मनजीत, खंड कार्यवाह बालेश्वर चौरसिया मौजूद रहे।