फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घटिया निर्माण पर भड़के एक्सईएन, कार्य कराया बंद

घटिया निर्माण पर भड़के एक्सईएन, कार्य कराया बंद

Fri, 11 Jan 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
घटिया निर्माण पर भड़के एक्सईएन, कार्य कराया बंद
घोरावल। निर्माणाधीन घोरावल-बरदिया मार्ग और नगर में बन रहे सीसी रोड का बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतराम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में कमियां मिलने पर जेई और ठेकेदार के कर्मचारियों को फटकार लगाया। गुणवत्तापूर्ण तरीके से मानक के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। कटिंग मशीन समेत कई उपकरण न होने से नाराज एक्सईएन ने काम बंद करा दिया और सारा सामान एकत्रित कर शुक्रवार से काम करने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी से करीब बीस किमी लंबे घोरावल बरदिया मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके तहत घोरावल नगर में करीब साढ़े सात सौ मीटर सीसी रोड के निर्माण का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संतराम सिंह ने दोपहर में नगर में बन रहे सीसी रोड का निरीक्षण किया। तीन घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने काम की गुणवत्ता खराब होने और काम में लापरवाही बरतने पर ठेका कंपनी के कर्मचारियों और जेई अविनाश कौशल को फटकार लगाई। सड़क निर्माण के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही से पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेका कंपनी के कर्मचारियों और जेई को गुणवत्तापूर्ण काम कराने का निर्देश दिया। ढलान सही न होने पर उन्होंने इसे तीन प्रतिशत करने के लिए कहा। निर्माण करने के बाद सड़क की तराई और कटिंग न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तराई व कटिंग करने के लिए उन्होंने कहा। उन्होंने अपने सामने दो मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया और काम करने का सही तरीका बताया। गिट्टी मानक के अनुरूप न होने, कटिंग मशीन न होने और अन्य कई उपकरण न होने से नाराज एक्सईएन ने को काम बंद करा दिया और सारा सामान इकट्ठा करने के बाद शुक्रवार से काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed