फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बधिहार से आए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

बधिहार से आए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Jan 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बधिहार से आए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
म्योरपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनमहरी ग्राम पंचायत के खजुरी गांव में शनिवार को बिहार से आए 14 श्रमिकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बीते 10 दिनों से ठेकेदार मछली मारने के नाम पर उन्हें यहां लाकर छोड़ दिया है। उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बनमहरी ग्राम पंचायत के खजुरी गांव में बिहार के पूर्वी चंपारण व मोतिहारी के ग्राम सुगा पीपर, थाना पताही से 14 श्रमिकों को मजदूरी के लिए लाया गया। मजदूरों का आरोप है कि मिर्जापुर का ठेकेदार उन्हें यहां मछली मारने के लिए लाया। वह शाम को आने की बात कह कर चला गया और 10 दिनों बाद भी नहीं आया। श्रमिकों ने कहा कि वह अपने घर से इतनी दूर हैं, कि उनके पास खाने तक के लिए रुपये नहीं है। गांव में मांग-मांग कर उनको खाना पड़ रहा है। खुले में उन्हें सोना भी पड़ रहा है। ठेकेदार फोन भी नहीं रीसीव कर रहा। रिहंद जलाशय से मछली मारने के लिए उन्हें बुलाया गया था। प्रदर्शन के दौरान अरुण यादव, संदीप यादव, मगर साहनी, वासुदेव साहनी, जशन साहनी, दीवाना साहनी, पप्पू यादव, राजू पासवान, कपूरी ठाकुर, कमलेश साहनी, आशू यादव, रतन यादव, अशोक साहनी, मोहन पासवान मौजूद रहे। प्रभारी सहायक निदेशक ओएन भारती ने कहा कि बांध का ठेका एक व्यक्ति को हुआ है। श्रमिक ठेकेदार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed