फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को बंटा फल

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को बंटा फल

Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मरीजों को बंटा फल
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अस्पताल में कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके पूर्व राबटर्सगंज में जिला कार्यालय पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि पार्टी सभी जाति, धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विजय पताका लहराया है। कहा कि जनता सर्वोपरि है देश की जनता मोदी के झूठे वादे, महंगाई, बेरोजगारी से आजिज आ चुकी है। बताया कि दो जनवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में होगी। उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नूर मोहम्मद खान, दयाराम भाई, जगदीश मिश्रा, सोनू गुप्ता, लल्लन ओझा, रमाकांत मिश्रा, बसंत गोंड़, आशुतोष दुबे, रामबली पांडेय, संजय पटेल, अरविंद ओझा, जगदीश मिश्रा, जेपी सिंह, अविनाश पांडेय, जितेंद्र स्वरूप, ओमप्रकाश तिवारी अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रेणुकूट: मुर्धवा मोड़ पर पार्टी के जिला महासचिव विमल पांडेय के आवास स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। आशीष त्रिपाठी, आकाश सोनी, शक्तिमान यादव, राजू खान, पलटू यादव, देवानंद, संतोष पाठक, सलीम मंसूरी, बच्चेलाल, अमित गुप्ता, बबलू खान आदि मौजूद रहे। अनपरा: कांग्रेस सेवादल की तरफ से औड़ी मोड़ नेहरू चौक पर जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक की अगुआई में कार्यक्रम हुआ। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसजनों भोलानाथ दुबे, सुरेंद्र दुबे, आदित्य नारायण मिश्रा, हलधर राय, उर्मिला देवी, अशोक चौबे, बृजेश कुमार दुबे, हरेंद्र मिश्रा, रामलल्लू भारती, रामजतन जायसवाल, हीरा आदि को सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। अध्यक्षता बृजेश चंद्र दुबे, संयोजन पंकज मिश्रा और संचालन कांग्रेस जिला महासचिव धीरज पांडेय ने किया। कहा की देश की आजादी की लड़ाई लडने के लिए बनी पार्टी 133 वर्ष पूरे करते हुए 134 वां स्थापना दिवस मना रही है। यह सभी के लिए गर्व की बात है। मोदी सरकार से जनता उब चुकी है। तीन राज्यों के परिणाम ने भी यह बता दिया है कि देश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। कुलदीप सिंह, विशाल बोरा, विजय कुमार, मनोनीत रवि, लक्ष्मीकांत दुबे, हरिनाथ खरवार, ज्योति प्रकाश, अंकुश दुबे, राकेश पनिका, अजेंद्र दुबे, प्रिंस शर्मा, फारुख, ओमप्रकाश दुबे, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed