फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बकरी चराने गई महिला का जंगल में मिला शव

बकरी चराने गई महिला का जंगल में मिला शव

Fri, 21 Dec 2018 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बकरी चराने गई महिला का जंगल में मिला शव
बभनी। थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे शीशटोला गांव के जंगल में बकरी चराने गई महिला वीरमती देवी (55) का शुक्रवार सुबह शव मिला। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। उसके साथ गाय चराने गया गांव का ही जय प्रकाश (20) अब भी लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। गायब युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शीशटोला गांव निवासी वीरमती देवी पत्नी स्व. विक्रय यादव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बकरी चराने पास के ही जंगल में गई थी। उसके साथ ही गांव का युवक जय प्रकाश पुत्र रामनरायन गाय चराने गया था। शाम को जब दोनों अपने घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक तलाश करने के बाद भी दोनों नहीं मिले तो परिवार वाले घर लौट आए। शुक्रवार की सुबह परिवार वाले उनकी तलाश में जंगल में निकल गए। तलाश करते हुए धनखोर पहाड़ी के पास पहुंचे तो वीरमती का शव देख अवाक रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना बभनी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर गायब जय प्रकाश का अब तक पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को जय प्रकाश के पिता रामनारायण ने उसके गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस संबंध में सीओ दुद्धी अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि मृतक महिला वीरमती के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उसकी मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। दूसरे गायब युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed