{"_id":"5bf1adc1bdec2269a77176c8","slug":"191542565313-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकाल कर दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकाल कर दी श्रद्घांजलि
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात माह नवंबर के तहत रविवार को संभागीय परिवहन विभाग की ओर से विश्व स्मृति दिवस मनाया गया। राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के समीप सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च निकाला गया। आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल मिश्रा और एसपी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहन कर बाइक और सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहनों को चलाए। सर्वाधिक सिर में चोंट लगने से मौत होती है। हेलमेट पहनने से सिर में चोंट लगने की संभावना कम रहती है। कहा कि नशे का सेवन कर वाहन कदापि न चलाएं। रात में वाहन चलाते समय डीपर का प्रयोग करें। अभिभावक 18 वर्ष की कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। शैलेश, सोनू सिंह, रामसूमेर, मनोज चौबे, धर्मेद्र शुक्ला, संतोष आदि मौजूद रहे।