फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिया धरना

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिया धरना

Thu, 13 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिया धरना
सोनभद्र । पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय जवारीडाड़ में अध्ययनरत् आदिवासी छात्रों के ऊपर पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना दिया।
विज्ञापन

प्रांत ई.एबीवीपी प्रमुख रमेश जायसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन मासूम छात्रों पर लाठीचार्ज कर बर्बरता का परिचय दिया हैए जो शर्मनाक है । विद्यार्थी परिषद इसका पूर्ण विरोध करता है और मांग करता है कि जल्द से जल्द उन मासूम बच्चों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया जाए । जिला सह.संयोजक एवं छात्र संघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा की भोजन की गुणवक्ता और अच्छे आहार की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज कर निंदनीय कार्य किया है । कहा कि विद्यालय प्रशासन द्वारा हमेशा हर मामले में छात्रों का शोषण किया जाता है । शिक्षण गुणवक्ता हो या फ़िर भोजन व छात्रावास की सुविधा में अनियमितता बरती जाती है। छात्रों को उनके तय आहार से निचले स्तर का आहार दिया जाता है जो कि निंदनीय है। नगर मंत्री शशांक मिश्रा के कहा कि विद्यालय के प्राचार्यए छात्रावास प्रभारी और भोजनालय ;कैंटीनद्ध के ठेकेदार के मिलिभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है । उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरनारत् लोगों ने अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सौरभ सिंहए राहुल विश्वकर्माए रवि प्रकाश पांडेए कार्तिकेय त्रिपाठीए सूरज सिंहए दिनेश पटेलए शुभम पटेलए अक्षय पांडेए दीपू शर्माए अनन्त पाठकए रितेश जायसवालए दानिश खानए अर्पित गुप्ताए हिमांशु यादवए अमान अलीए रवि सोनकरए अंकित अग्रवालए रितेश मिश्राए गुलशन यादवए जयप्रकाशए आशुतोष दूबेए विश्वासए विनोद यादव व पवित्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed