फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में परिषदीय विद्यालय में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में परिषदीय विद्यालय में लगी आग

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में परिषदीय विद्यालय में लगी आग
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के म्योरपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के अतिरिक्त कक्ष में रखी सरकारी किताबों में गुरुवार की देर शाम भीषण आग लग गयी। कक्ष से धुआं उठते देख एक बारगी अफरा-तफरी मच गई। म्योरपुर थाने के ठीक सामने स्थित विद्यालय में लगी आग को देखते ही थाने के सिपाही और दरोगा समेत लोगों ने बाल्टी लेकर आग पर काबू पाया। बरसात के समय लगी भीषण आग और बड़ी मात्रा में पिछले सत्र की किताबों की मौजूदगी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाने के ठीक सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय म्योरपुर प्रथम में गुरुवार की शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष संख्या तीन से उठ रहे धुएं को देखकर एक बारगी लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तथा थाने के सिपाही और दरोगा ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कक्ष में रखे किताबों में भीषण आग लगी हुई है और कक्ष का दरवाजा खुला हुआ था। इस दौरान तत्काल सभी ने पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग के अन्य जिम्मेदारों को घटना की सूचना दी। विद्यालय में भारी संख्या में किताबें रखी हुई थीं। थाने के ठीक सामने स्थित विद्यालय में घटित हुई घटना पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा ने कहा कि विद्यालय का कई बार ताला टूट चुका है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी थी। गुरुवार को भी ताला टूटा हुआ था और घटना को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी संख्या में किताबें होना और आग लगना यह घटना को जान बूझकर किया जाना है। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने कहा मामले की जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed