फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो क्रशर मालिक समेत छह के खिलाफ केस

दो क्रशर मालिक समेत छह के खिलाफ केस

Wed, 27 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दो क्रशर मालिक समेत छह के खिलाफ केस
चोपन। बिना परमिट के बालू और गिट्टी का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार की रात चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में एसडीएम शादाब असलम ने बिना परमिट के गिट्टी लदे दो ट्रकों को पकड़ा। सर्वेक्षक जेके दत्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो क्रशर मालिक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रात 12 बजे मारकुंडी में खनन कर्मियों और फोर्स के साथ एसडीएम ने बालू-गिट्टी लदे ट्रकों की जांच की। गिट्टी लदे दो ट्रकों के चालक परमिट नहीं दिखा सके। गिट्टी लदे दोनों ट्रकों को चोपन थाने भेजवा दिया। उधर चेकिंग की भनक लगते ही बिना परमिट के ओवरलोड वाहनों को पार कराने वाले पासरों ने अपने संपर्क के वाहनों को सलखन, पटवध में जगह-जगह खड़ा करवा दिया। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर चोपन थाना क्षेत्र के भभाइज गांव निवासी चालक शशिकांत, चंदौली निवासी कृष्णा, दोनों ट्रकों के मालिकों और जिन क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड हुई थी उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed