{"_id":"5ae74b1b4f1c1b85028b75db","slug":"191525107483-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की है जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की है जरूरत
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सिविल सर्विसेज परीक्षा में 350वीं रैंक पाने वाली राबर्ट्सगंज की साक्षी गर्ग बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया है। कहा है कि बालिकाओं को पढ़ाने की जरूरत है। उनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। वे भविष्य में लड़कियों की शिक्षा को लेकर कार्य करेंगी और उनका रोड मॉडल बनने का प्रयास करेंगी।
सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने दूसरे प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास की। पहला प्रयास विफल हुआ था तब उन्हें थोड़ी निराशा हुई थी लेकिन परिवार वालों ने उनका प्रोत्साहन किया। इससे उनका हौसला बढ़ा और उन्होंने फिर प्रयास किया जिस पर उन्हें सफलता मिली। कहा कि फिलहाल उन्हें आईआरएस रैंक मिलेगा लेकिन डायरेक्ट आईएएस के लिए वे फिर प्रयास करेंगी। उन्होंने सोनभद्र को शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा बताया और कहा कि यहां शिक्षा के मूलभूत ढांचे में परिवर्तन की जरूरत है। यदि उन्हें आईएएस की तैयारी के लिए यहां सुविधा मिलती तो वे दिल्ली जाकर तैयारी नहीं करतीं। बाहर रहकर तैयारी करना काफी कठिन है। गरीब वर्ग के बच्चों की प्रतिभा इस वजह से दबती है। उनके पिता कृष्ण कुमार और माता रेनू गर्ग ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की। साक्षी के दादा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने कहा कि साक्षी की सफलता पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वे सदैव भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और उनकी आवाज को अब उनकी पोती बुलंद करेगी। वार्ता के दौरान परिवार वालों ने साक्षी को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर खुशी का इजहार किया।