{"_id":"5abbe9754f1c1bfb298b4718","slug":"191522264437-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल चुनाव: दूसरे दिन पड़े 601 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल चुनाव: दूसरे दिन पड़े 601 वोट
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में बुधवार को दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला कचहरी परिसर राबर्ट्सगंज प्रत्याशियों के होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगे रहे। प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से वोट की अपील करते रहे। दो दिनों में 1054 वोट पड़े।
जिले के सभी अधिवक्ताओं के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन में मतदान करने की व्यवस्था बनाई गई थी। कचहरी परिसर में सुबह नौ बजे से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक जुटने लगे थे। प्रत्याशियों के एजेंट मतदान के आखिरी दिन बुधवार को अधिवक्ताओं से वोट करने की अपील करते नजर आए। निर्वाचन अधिकारी डीजीसी रामजियावन यादव व पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि मतदान के दूसरे दिन कुल 1370 मतदाताओं में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग प्रत्याशियों को कुल पड़े 601 वोट पड़े। पहले दिन मंगलवार को 453 मत पड़े थे। दोनों दिन मिलाकर कुल 1054 वोट पड़े। सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतदान बॉक्स में सील कर दी गई है। अब मतगणना ही जीत हार का फैसला करेगी। चुनाव प्रक्रिया में प्रमुख रूप से सहायक चुनाव अधिकारी संतोष दुबे, अशोक मिश्रा, कुंवर वीर प्रताप सिंह, अतुल पटेल, महेंद्र सिंह, आलोक सिंह सहायक चुनाव अधिकारी थे शामिल थे।