फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अफसरों को गया समझाया संप्रेषण का महत्व

अफसरों को गया समझाया संप्रेषण का महत्व

Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अफसरों को गया समझाया संप्रेषण का महत्व
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली में वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बुधवार को संप्रेषण कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टेशन के महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आलोक गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। बतौर अध्यक्ष श्री गुप्ता ने संप्रेषण के महत्वों पर प्रकाश डाला और कहा कि संप्रेषण व विचार अभिव्यक्ति को व्यक्तित्व का विशेेष हुनर और एक उत्कृष्ट गुण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर अपने विचार आवश्यकतानुसार हम रखें, किंतु जहां संगठन का संदर्भ हो वहां इसके लिए एनटीपीसी अपनी इकाईयों में एक प्रवक्ता सेल की व्यवस्था कर रखा हैं, संबंधित विभाग/अनुभाग का सहयोग, अपने वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के साथ अपनी बात संतुलित रूप से रखें । कार्यशाला के लिए आमंत्रित संकाय पीडी हिंदवान, पूर्व महाप्रबंधक एनटीपीसी एवं वर्तमान में उपाध्यक्ष रिलायंस इंड्रस्टीज ने प्रतिभागियों को संबोघित करते हुए कम्युनिकेशन की महत्ता एवं वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका तथा मीडिया के अधिकार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए प्रभावपूर्ण संप्रेषण विधा पर विस्तार से जानकारियां दी। श्री हिंदवान ने अस्पष्ट संप्रेषण, त्रुटि पूर्ण प्रेस रिर्पोटिग के प्रभावों का जिक्र करते हुए प्रिंट मिडिया-इलेक्ट्रानिक मिडिया के कार्यक्षेत्र, सकारात्मक रिर्पोटिग पर बड़ी-छोटी समाचार एजेसी के मूल्याकांन से हट कर एक समान वास्तविक रिर्पोटिग का परामर्श रखते हुए विभिन्न समाचार एजेसियों को वास्तविक घटनाक्रम की जानकारी देने का सुझाव दिया। इस मौके पर डा. अजीत पाठक, अध्यक्ष पब्लिक रिलशन सोसाइटी आफ इंडिया एवं पूर्व महाप्रबंधक इंडियन ऑयल ने बताया कि अभिव्यक्ति के क्रम में परस्पर विश्वास एवं धैर्य की अहम भूमिका होती है। इसके लिए मीडिया के साथ हमारा सतत संबंध होना चाहिए। मीडिया को जहां हम अपने संगठन की उपलब्धियों से अवगत कराते है वहीं अपनी असफलताओं, कठिनाइयों से भी समय समय पर अवगत करना उचित होता है। इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed