{"_id":"5a301bed4f1c1b69678c1971","slug":"191513102317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी भेदभाव के होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी भेदभाव के होगा नगर का विकास
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। दुद्धी नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील परिसर में संपन्न हो गया। डिप्टी कलेक्टर (कलेक्ट्रेट) अशोक कुमार सिंह ने चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि और फिर सभासदों धनंजय रावत, विनोद मिश्र, पुष्पा देवी, बसंती देवी, सुधीर अग्रहरि, गोपाल सोनी, शबनम, धीरज जायसवाल, अर्चना देवी, वरुण जौहरी और शबाना खान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि नगर का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। नगर में पेयजल की समस्या आने वाले गर्मी में विषम हो जाती है और लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता। वादा किया कि तीन माह के भीतर फिल्टर युक्त पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। नगर को स्वच्छ बनाया जाएगा। बिजली आपूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह, कन्हैया अग्रहरि, डॉ. राज किशोर सिंह, पूर्व चेयरमैन गोपालदास जायसवाल, नायब तहसीलदार कैलाश यादव, सीओ रामलाल, देवनारायण जायसवाल, दसई प्रसाद आढ़ती, अक्षयेबर प्रसाद आढ़ती, जुबेर आलम, रामेश्वर राय, सुरेंद्र गुप्ता, सिविल बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, गोपाल दास जायसवाल, रामपाल जौहरी, सुरेंद्र अग्रहरि, जीत सिंह खरवार, गोरखनाथ अग्रहरि, शमीम अंसारी, अजीत सिंह, मिथिलेश कुमार मौजूद रहे। संचालन आलोक अग्रहरि ने किया।