फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सभासद के निर्दल प्रत्याशियो के लिए चुनाव चिन्ह जारी

सभासद के निर्दल प्रत्याशियो के लिए चुनाव चिन्ह जारी

Sat, 04 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सभासद के निर्दल प्रत्याशियो के लिए चुनाव चिन्ह जारी
सोनभद्र। निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सदस्यों एवं नगर निगमों के पार्षदों के निर्दल उम्मीदवारों के लिए बाइक, कार समेत 42 चुनाव चिह्न जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग आयुक्त एसके अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव चिह्न जारी करने से संबंधित पत्र भेजा है। आरओ उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित करेंगे।
विज्ञापन

बताते चले कि 22 नवंबर को जिले की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, पिपरी, रेणुकूट, दुद्घी के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए 29 अक्तूबर से नामाकंन की प्रक्रिया जारी है जो छह नवंबर तक चलेगा। चुनाव की तिथि नजदीक आता देख आयोग ने सदस्य पद के लिए निर्दल चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के मुताबिक निर्दल सदस्यों के लिए अनाज ओसाता हुआ किसान, आम, उगता सूरज, खडाऊ, गमला, ओखली, इमली, खजूर का पेड़, कलम और दवात, कार, गाजर, गुलाब का फूल, घंटी, चश्मा, छाता, झोपड़ी, तोप, मुकुट, डमरू, ढोलक, किताब, कुल्हाड़ी, केला, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, त्रिशुल, ड्रम, धान का पौधा, नाव, पत्तियां, बिजली का बल्ब, पेंसिल, फावड़ा, फुटबाल, बंदूक, केतली, पुल, लेड़ी पर्स, बैलगाड़ी, भुट्टा और मोटर साइकिल प्रतीक चिन्ह जारी किया गया है। कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आरओ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इसके लिए सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed