फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महज कागज पर चुर्क होकर दौड़ाई जा रही रोडवेज बसें

महज कागज पर चुर्क होकर दौड़ाई जा रही रोडवेज बसें

Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
महज कागज पर चुर्क होकर दौड़ाई जा रही रोडवेज बसें
सोनभद्र। जिले के साथ ही सूबे के नक्शे पर अहम स्थान रखने वाले चुर्क में वर्षों से बंद पड़ी रोडवेज सेवा अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी अभी तक सुचारु रुप से बहाल नहीं हो सकी है। वहीं इलाहाबाद के जीरो रोड डिपो की बसों को कागज पर सीधे हाइवे की जगह चुर्क से होकर दौड़ाए जाने की जानकारी देकर विभाग ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। मामला तूल न पकड़ने पाए इसके लिए अब रोडवेज महकमे के अधिकारी जल्द चुर्क होकर नियमित बस सेवा संचालन का दिलासा देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

दस से पंद्रह वर्ष पूर्व पूर्व तक चुर्क होकर रोडवेज बसें आती-जाती थीं।बाद में चलकर संबंधितों की उदासीनता के कारण बस सेवा का संचालन बंद हो गया। बस स्टैंड भी अतिक्रमण का शिकार हो गया। गत जुलाई में छपका निवासी मनोज धर एडवोकेट ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई तो राबर्ट्सगंज के एआरएम ने बताया कि तीन बसों के संचालन की समयसारिणी तय कर दी गई है। एक अक्तूबर से बस सेवा बहाल हो जाएगी। फिर भी अब तक
विज्ञापन

सेवा सुचारु नहीं हो सकी है। तब इसकी शिकायत एडवोकेट मनोज धर ने पांच अक्तूबर को फिर से की। इसके साथ उन्होंने इलाहाबाद से संचालन होने वाली जीरो रोड डिपो बस सेवा और जनरथ बस सेवा का भी संचालन चुर्क से कराए जाने की मांग की। जब अधिकारियों ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि जीरो रोड डिपो के बसों का संचालन कागज में चुर्क होकर किया जा रहा है। खुद क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी निदेशक को लिखे पत्र में इस बात को स्वीकार किया और कहा कि संबंधित अधिकारियों-कर्मियों को जीरो रोड डिपो बस का संचालन चुर्क होकर कराने, इसके नियमित निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि 25 अक्तूबर को जारी निर्देश का अब तक पालन नहीं दिख सका है। एआरएम रॉबर्ट्सगंज केके तिवारी ने बताया कि चुर्क से होकर तीन बसों का संचालन कराया जा रहा है। बीच में त्यौहार को लेकर कुछ दिक्कत आई थी। जीरो रोड डिपो के बसों को कागज पर चुर्क होकर संचालन के सवाल पर कहा कि पहले यह मामला उनकी जानकारी में नहीं था। वह खुद इसकी जानकारी लेकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed