{"_id":"59b81f2b4f1c1be57f8b64ff","slug":"191505238827-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जल्द ही आशा बहुओं का बढ़ाएगी मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जल्द ही आशा बहुओं का बढ़ाएगी मानदेय
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को राबर्ट्सगंज की मंडी समिति परिसर में मातृत्व सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अच्छा कार्य करने वाली आशा बहुओं को प्रदेश की खनिज, आबकारी राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही उनका मानदेय बढ़ाएगी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत मातृत्व सेवा सम्मान समारोह की शुरूआत मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन कार्यक्रम की जिला संयोजिका कुसुम शर्मा ने किया। मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां नारी की पूजा होती है। देवी-देवताओं में भी सबसे पहले देवियों का नाम आता है।
जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि आशा बहुएं सुविधाओं के अभाव में भी काम कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक अनिल मौर्या, संजय गौड़, भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, गोविंद यादव, अनूप तिवारी, सुनिता पांडेय, सुमन केशरी, मंजू गिरि, रंजना सिंह, मनीषा राय, रूबी गुप्ता, आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्या समेत अन्य मौजूद रहीं।