फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   न अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

न अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
न अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
सोनभद्र। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने आबादी के अनुपात में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना किया। में राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि आरक्षण को जातीय अनुपात में विभक्त किया जाए, जिससे अति पिछड़े, अति दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक वर्गों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। जिला प्रभारी सभापति सिंह ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों एवं कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा बजट में कटौती न किया जाए। महिला मंच की जिलाध्यक्ष किरन सिंह एवं महामंत्री रानी सिंह ने कहा कि पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के शादी अनुदान को बहाल करते हुए अनुदान राशि और बढ़ाई जाए। युवा मंच के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने खैराही रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष रामनरायण प्रजापति एवं लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए। संचालन रविरंजन शाक्य ने किया। अनिरुद्ध सिंह, अवनीश कुशवाहा, रामप्रसाद, विजय कुमार, प्रदीप चौहान, डॉ. गिरिजा प्रसाद, श्रीकृष्ण सिंह, राजकुमार, श्रवण पटेल, शीतला प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed