फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   19 nominated including SP District President in case of disturbance after block chief election in Sonbhadra

सोनभद्रः ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हुए उपद्रव के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 19 नामजद, ढाई सौ अज्ञात पर भी केस 

Sun, 11 Jul 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

सोनभद्र के नगवां में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने नामजद 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
19 nominated including SP District President in case of disturbance after block chief election in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनभद्र के नगवां में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव सहित 19 नेताओं को नामजद किया है। ढाई सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी बलवा, पथराव, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। उपद्रवियों की तलाश में रात भर दबिश चलती रही। नामजद 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


दस जुलाई को नगवां ब्लाक में प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ था। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह की तीन वोटों से जीत की घोषणा होते ही सपाई उग्र हो गए और चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य लोग भी आ गए थे। उपद्रवियों ने पथराव कर सदर एसडीएम डॉ. केएस पांडेय और राबर्ट्सगंज से भाजपा के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


पथराव में सीओ सदर आशीष मिश्रा, इंस्पेक्टर रायपुर विश्व ज्योति राय समेत चार पुलिसकर्मी और दो भाजपा नेता जख्मी हो गए थे। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग के अलावा आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी विनोद कुमार और डॉ. राजीव सिंह पहुंच गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रमुख पद की प्रत्याशी राधिका यादव, संदीप, रमेश कुमार, बालमुकुंद जायसवाल, आश्रम पासवान, सूरज कुमार, नीतिश कुमार, मोती, सुरेंद्र गुप्ता, रघुनाथ, राजू जायसवाल, बनारसी, शिवानंद, ग़ुलाब जायसवाल, परमानंद, पंकज, विजय के खिलाफ नामजद और करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


घटनास्थल से 22 बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। जिलाध्यक्ष विजय यादव, संजय यादव, राधिका यादव को छोड़ अन्य नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed