फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18th December was the coldest in 3 years, mercury @ 6.8

Sonebhadra News: 3 साल में सबसे ठंडा रहा 18 दिसंबर, पारा<bha>@</bha>6.8

Mon, 18 Dec 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
18th December was the coldest in 3 years, mercury @ 6.8
सोनभद्र। सोनांचल के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। एक दिन पहले रविवार को जहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं सोमवार को पारा लुढक कर इस सीजन के सबसे कम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे के अंदर तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक गलन बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन भर चली सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को जिले का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले रविवार को न्यूनतम पारा 8.4 और अधिकतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.0 और अधिकतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोनांचल में बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा, दिन में धूप भी अच्छा निकला। मगर पूरे दिन चले सर्द हवा के चलते गलन कम नहीं हुई। दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। वहीं ठंड को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। राबर्ट्सगंज नगर में जगह-जगह लगे गर्म कपड़ों के स्टाल पर लोग खरीदारी करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed