{"_id":"65b5469f1f9e48a92c0eeef6","slug":"189-liters-of-illegal-liquor-caught-at-the-border-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-108729-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाॅर्डर पर पकड़ी गई 189 लीटर अवैध शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाॅर्डर पर पकड़ी गई 189 लीटर अवैध शराब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बभनी। गणतंत्र दिवस पर अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 189 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। अवैध शराब को बिना नंबर की बोलेरो में रखकर यूपी लाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बभनी पुलिस सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में आसनडीह से लगती छत्तीसगढ़ सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बोलेराे आती दिखी। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में बोलेरो के अंदर से विभिन्न कंपनियों के 244 बोतल में 189.48 लीटर शराब बरामद हुई। यह शराब सिर्फ मप्र में बिक्री के लिए अनुमन्य थी।
पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान पोखरा गांव के परसाटोला निवासी दीपक गुप्ता के रूप में हुई, जबकि उसके फरार साथी चैनपुर निवासी व एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि वाहन चेकिंग के 244 बोतल शराब बरामद हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य दो की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुनील कुमार, वीर बहादुर चौधरी, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, भरत यादव, प्रदीप कुमार, आशुतोष शुक्ला आदि शामिल रहे।