फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1846 students left the exam in English

Sonebhadra News: अंग्रेजी में 1846 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
1846 students left the exam in English
सोनभद्र। हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा 1846 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। इसके लिए परीक्षा में सख्ती को कारण बताया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल परीक्षा हुई। इस दौरान केंद्रों पर आंतरिक टीम के साथ उड़ाका दल ने भी पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

हाईस्कूल के अधिकांश महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा लगभग खत्म हो चुकी है। शुक्रवार काे अंग्रेजी विषय की परीक्षा सकुशल कराने के लिए शिक्षा विभाग तत्परता से जुटा रहा। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा आरंभ हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 22959 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 21113 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल 1846 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर के कंप्यूटर व कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 368 बच्चों में से 364 ने परीक्षा दी। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सिर्फ़ पहली पाली में ही परीक्षा थी। सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान सचल दल लगातार भ्रमण करता रहा। केकराही: मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी में शुक्रवार को पहली पाली की हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 175 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 165 ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य सरोज कुमार मौर्य ने बताया कि विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में सचल दल ने केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed