{"_id":"5c30f0c5bdec2256d743d6a1","slug":"181546711237-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहानी अध्यक्ष, संगीता महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहानी अध्यक्ष, संगीता महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज(सोनभद्र)। श्री प्रमोदजी महिला महाविद्यालय कुशहरा में छात्रसंघ चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें सुहानी केसरी अध्यक्ष, रविता उपाध्यक्ष और संगीता महामंत्री निर्वाचित घोषित की गईं। प्राचार्य मनोरमा मिश्रा ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
महाविद्यालय में कुल तीन पदों के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पर चार और महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। शजिनवार को सुबह दस बजे से चुनाव अधिकारी मीरा की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद एक बजे मतदान खत्म हुआ। डेढ़ बजे से मतगणना शुरू हुई जो ढाई बजे तक चली। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य मनोरमा मिश्रा ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी केसरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुषमा पांडेय को 23 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर कुमारी रविता ने कुमारी मंजना को 19 मतों से और महामंत्री पद पर कुमारी संगीता ने कुमारी किरण केसरी को 15 मतों से हराया। श्वेता कुमारी को सर्वसम्मति से संरक्षक नामित किया गया। प्राचार्य मनोरमा मिश्रा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रशासक प्रभु नारायण पांडेय, प्रवक्ता राजकुमार, मिथिलेश मिश्रा, रूबी मिश्रा, अनिल पाठक, शुभम मिश्रा, दीपक पांडेय, अमित, सुमित, मयंक, मानस आदि मौजूद रहे।