फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मोबाइल चलाने का कार्यकर्त्रियों को मिलेगा टिप्स

मोबाइल चलाने का कार्यकर्त्रियों को मिलेगा टिप्स

Mon, 24 Dec 2018 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चलाने का कार्यकर्त्रियों को मिलेगा टिप्स
सोनभद्र। जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अब स्मार्ट फोन से लैस होंगी। विभाग की ओर से कार्यकर्त्रियों को मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मोबाइल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आठों ब्लॉक के 56 सेक्टरों में 80 प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक सेक्टर में 25-25 कार्यकर्त्रियां शामिल होंगी। बता दें कि योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों हाईटेक व्यवस्था से जोड़ने की पहल की है। इसी क्रम में 19 दिसंबर को विकास भवन के सभागार और डायट परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सुपरवाइजर, और कार्यकर्त्रियों को एप्लीकेशन साप्टवेयर का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भाग लेने वाले 80 सुपरवाइजर एवं कार्यकर्त्रियों को मोबाइल भी दिया गया। प्रशिक्षण करने वले अब 56 सेक्टरों में अन्य कार्यकर्त्रियों को मोबाइल फोन चलाने का प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक सेक्टर में 25-25 कार्यकत्री प्रशिक्षण लेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कार्यकर्त्रियों को मोबाइल में खुद की और बच्चों उपस्थिति, विभाग की योजनाओं की जानकारी करने, रिकार्डों को सुरक्षित रखने, समस्या के संबंध में एप्लीकेशन लिखने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 1825 आंगनबाड़ी केंद्र हैं लेकिन वर्तमान में 1634 केंद्र क्रियाशील हैं। उन्होंने बताया कि शासन से कार्यकर्त्रियों के लिए मोबाइल फोन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed