फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवक कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

युवक कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 22 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवक कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
सोनभद्र। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शनिवार की दोपहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। आये दिन तरह-तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आगरा में एक छात्रा को जिंदा जलाने व दूसरी से दुष्कर्म की घटना से स्पष्ट है कि जघन्य अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं। बुलंदशहर में भीड़ हिंसा में शहीद हुए पुलिस अफसर के हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होना भी भाजपा सरकार की विफलता को सिद्घ करता है। कांग्रेस के जिला महासचिव अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जंगलराज कायम है। आम जनता खुद को अस़ुरक्षित महसूस कर रही है। किसान व नौजवानों के मुद्दे पर योगी सरकार मौन है। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। योगी सरकार में बेटियों एवं महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद पांडेय ने कहा कि सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, महिला, व्यापारी हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सरकार हनुमान जी की जाति पर ही चर्चा करने में मशगूल है। योगी सरकार आम जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर सजग नहीं है। प्रदर्शन में मोहम्मद इश्तियाक खां, साजिद खां, सोनेंद्र सिंह, मृदुल मिश्रा, संदीप मिश्रा, रामजनम साहनी, अल्ताफ कुरैशी, जितेंद्र पांडेय, दयाशंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed