{"_id":"5b77055042c792463f793550","slug":"181534526800-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शासकीय स्कूलों को मिला 25 डेस्क व बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शासकीय स्कूलों को मिला 25 डेस्क व बेंच
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय गोलाई बस्ती और गर्दा को 25 जोड़ी डेस्क व बेंच की सौगात दी गई है। दोनों स्कूलों के 100 विद्यार्थी लाभांवित होंगे।
सीडब्ल्यूएस के महाप्रबंधक आरके अंबष्ट ने कहा कि विद्यालय में बिना किसी परेशानी के बच्चों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहे, इसके लिए लिए आवश्यक है कि उनके बैठने की समुचित व्यवस्था हो। इसी के मद्देनजर सीडब्ल्यूएस ने इन विद्यालयों में डेस्क और बेंच की व्यवस्था की है। संपदा महिला समिति की अध्यक्ष जयश्री वेंकटरमा और अन्य सदस्याओं ने विद्यार्थियों के बीच मिठाई एवं बिस्कुट वितरण किया और उन्हें पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान सीडब्ल्यूएस की स्टाफ अधिकारी कार्मिक रेजिना बा एवं सीएसआर नोडल अधिकारी मोहम्मद परवेज आदि मौजूद रहे।