{"_id":"5b5f55a74f1c1b096a8b45fa","slug":"181532974503-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल कर्मियों ने प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल कर्मियों ने प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। कोल इंडिया आईटीआई इंप्लाइज एसोसिएशन (सीटिया) ने विभिन्न मांगों को लेकर एनसीएल कृष्णशीला परियोजना को महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर अल्टीमेटम दिया है। कर्मियों का कहना है कि उनकी मांग को पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीटिया शाखा कृष्णशीला के सचिव रामआसरे बने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों के लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण में प्रबंधन दिलचस्पी नहीं ले रहा है। जिससे तकनीकी कर्मचारियों में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मांगों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैडर पूरा कर चुके तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति करने, नवनिर्मित बी टाइप आवास एवं बीना परियोजना से प्राप्त कृष्णशीला परियोजना में जो भी आवास खाली पड़े है, उन सभी आवासों को वरीयता सूची के आधार पर आवंटित करने की मांग प्रमुखता से की गई है। इसके अलावा सभी विभाग में तकनीकी कर्मचारियों को ब्रांडेड टूल्स उपलब्ध कराने, उत्खनन एवं विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्य के दौरान तकनीकी कर्मचारियों को साबुन, पानी की बोतल, गमछा, सेफ्टी सू, हेलमेट व टार्च दिए जाने, अन्य श्रमिक संगठनों की तरह सीटिया को कार्यालय व टेलीफोन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। बताया कि यदि 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होती है तो तकनीकी कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।