फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राशन कार्ड के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राशन कार्ड के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के नेवारी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर सोन विकास संगठन के बैनरतले प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि यहां 255 अंत्योदय कार्ड बनाए गए हैं, जिसमें से अस्सी फीसदी राशन कार्ड संपन्न लोगों के बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इसकी जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पात्रों का कार्ड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में नेवारी के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन पर राशन कार्ड बनाने में मनमानी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जिन लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाए गए हैं उनमें से ज्यादातर संपन्न लोगों के कार्ड बना दिये गए हैं। जब कि गरीब पात्रों को इस योजना से वंचित कर दिया गया है। जिन लोगों के पास खेती करने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें भी राशन कार्ड नहीं दिया गया है। अपात्र लोगों को अंत्योदय का कार्ड बनाया गया और ऐसे ही लोगों को सूखा राहत योजना का लाभ भी मिल रहा है। प्रधान, सचिव से शिकायत का भी असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को कार्ड जारी करने की मांग की है। प्रदर्शन में बसंती, शांति, नाजमा, लखरानी, गीता, सोनमती, शांति, सहोदरा, भोला पासवान, नंदलाल, निराला, इंदू देवी, संतरा, रमाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed