फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डग्गामार वाहनों से लाखों राजस्व की क्षति

डग्गामार वाहनों से लाखों राजस्व की क्षति

Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों से लाखों राजस्व की क्षति
रेणुकूट-शक्तिनगर के बीच डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे में इन वाहनों की कमान अक्षम चालकों के हाथों में है। जिससे हादसों का सबब बन रहे हैं। लेकिन विभाग इसके प्रति पूरी तरह लापरवाह बना है। प्राइवेट बसों समेत इन डग्गामार वाहनों से परिवहन विभाग को प्रति माह लाखों रुपये राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही। एआरटीओ ने दो बार अभियान भी चलाया। तीन जीप पकड़ी भी गई लेकिन बाद में फिर डग्गामार वाहन सड़क पर दौडने लगे।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर अंकुश न लगने से जहां वायु व ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गई है। परिवहन विभाग की उदासीनता से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। एक तरफ वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में पुराने वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है लेकिन जिले में जुगाडू वाहन सड़क पर फर्राटे मारते देखे जा रहे हैं। विडंबना तो यह है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के प्रति संबंधित विभाग की उदासीनता चर्चा का विषय बनी हुई है। अक्षम चालकों के हाथ में स्टेयरिंग व शोर मचाते धुआं उगलते वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर न सिर्फ बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


कोट
एआरटीओ व परिवहन विभाग अधिकारियों की संयुक्त टीम समय-समय पर अभियान चला कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। मई में सात दिनों का अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएल केसरवानी
एआरएम विंध्यनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed