{"_id":"5ad8d7f64f1c1b84028b57d8","slug":"181524160502-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से निजात के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से निजात के लिए किया जागरूक
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के कटौली गांव स्थित पंचायत भवन पर बुधवार की शाम ग्राम स्वराज अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने पर चर्चा हुई।
चौपाल में गर्भवती महिलाओं व कुपोषित महिलाओं को अपने स्वास्थ को लेकर सजग रहने का गुर सिखाया गया। ग्रामीणों को शौचालय बनाने को लेकर भी उसके निर्माण के तौर तरीके बताए गए। एसडीएम अतुल वत्स ने शौचालय के निर्माण के बारे में लाभार्थियों से जानकारी ली व सरकार के मंशा के अनुरूप शौचालय निर्माण के तौर तरीकों के बारे में बताया। बताया कि शौचालयों का चैंबर कैसा हो, शौचालय के छत की ऊंचाई का मानक भी बताया। गर्भवती, कुपोषित, धात्री महिलाओं को गुड़, चना वितरित किया गया।
चौपाल के दौरान प्रोजेक्टर के जरिए चलचित्र दिखाकर कर शौचालय की उपयोगिता, शौचालय निर्माण के तरीके, गर्भवती, कुपोषित महिलाओं व बच्चों को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए गए। इस मौके पर तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय, कमलेश भारती, आदि मौजूद रहे।