फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 25 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति और संयुक्त बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। लोगों ने कचहरी परिसर में जुुुलूस निकाला और मुख्य द्वार पर पहुंचकर नारेबाजी की। यहां दुद्धी बार एसोशियशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि 21 से 25 मई 2016 तक पिछली सरकार में दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर लखनऊ में जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। शासन स्तर पर ज्ञापन भी सौंपा गया। लेकिन अब तक जिला नहीं घोषित किया गया। संगठन जिले के मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को और तेज करेगा। दुद्धी को जिला बनाओं संघर्ष समिति महासचिव प्रभु सिंह ने बताया कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग लंबे अर्से से किया जा रहा है और जगह- जगह सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्रियों से मांग कर जिला बनाये जाने से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है। उसके बावजूद शासन स्तर से अभी तक जिला बनाये जाने की घोषणा नही की गई। यह चिंता का विषय है। सिविल बार संघ के पूर्व सचिव रामजी पांडेय ने कहा कि जिला मुख्यालय की लंबी दूरी होने के कारण जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचने तथा न्यायालय में पहुंचने में आम लोगों का दो दिन का समय लग जाता है। बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुचने में करीब 200 किलोमीटर की दूरी आम लोगों को तय करना पड़ता है, तब कही जाकर लोग जिला मुख्यालय पहुंच पाते हैं। आने-जाने में चार सौ किमी का सफर हो जाता है। दुद्धी बार संघ के उपाध्यक्ष वरुणोदय जौहरी ने कहा कि शासन अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की यहां घोषणा न कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रही है। विधानसभा चुनाव में सत्ता के कई मंत्रियो ने दुद्धी को जिला बनाये जाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नही हो सका। क्षेत्र की आम जनता में दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा न करने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। प्रदर्शन में सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामअजोर भारती, प्रेमचंद्र यादव, रामलोचन तिवारी, आईजेड खान, रामजी पांडेय, जवाहर लाल अग्रहरि, सुरेंद्र उपाध्याय, छोटे लाल गुप्ता, आनंद कुमार, संतोष कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, रामनरेश अग्रहरि, अजय मिश्रा, राजेंद्र चंद्रवंशी, मनोज तिवारी समत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed