{"_id":"5aad725e4f1c1bb7758b6005","slug":"181521316446-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के परिसिद्धी गांव के समीप आटो-बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चतरा ब्लॉक प्रमुख मनी चंद्र कुमार की महेशिया (48) की मौत हो गई और उनका भाई प्रदीप (24) घायल हो गया। हादसे के बाद चालक आटो लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पमुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे परसिद्वी गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर राबट्र्सगंज की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रही बाइक में विपरित दिशा से आ रही आटो टक्कर मारते हुए निकल गई। दुर्घटना में बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पथरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार और उसकी मां महेशिया घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने प्रदीप का उपचार किया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पुत्र मनीचंद्र समेत काफी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।