फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने सुरों से समा बांधा

भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने सुरों से समा बांधा

Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने सुरों से समा बांधा
सोनभद्र (रेणुकूट)। हिंडाल्को का रामलीला मैदान और परिसर शनिवार की रात पद्मश्री मालिनी अवस्थी के सुरों से झूम उठा। मालिनी अवस्थी ने मां विंध्यवासिनी से संगीत संध्या का शुभारंभ किया। लड़कियों के जन्म पर सोहर ‘ले बलईया हजार सिया को, जन्म भयो’ ने खूब तालियां बटोरीं। खयाल गायकी, ठुमरी, दादरा, होरी, चैती, कजरी, काशिका, अवधी, बुंदेलखंडी गीतों पर श्रोता मग्न रहे। हिडाल्को कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से भरे ग्राउंड में तालियां की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

संस्थान के मुखिया सतीश एन जाजू ने कलाकारों को पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुर सम्राज्ञी पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने निमियां के डारी, जुग जुग जियो ललनवा और रेलिया बैरन पिया सुनाकर समा बांध दिया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक संस्कृति को प्रतिस्थापित करने और भोजपुरी की शान बढ़ाने वाली मालिनी अवधी, बुंदेलखंडी गीत को सुनाकर भोजपुरी और उत्तर प्रदेश के संस्कृति की अगुवाई करती दिखी। भोजपुरी भाषा और यहां के लोक गीतों की सदियों से समृद्धशाली परंपरा को निर्वहन करने का संदेश दिया। गीत के माध्यम से बताया कि देश के विभिन्न प्रदेशों में गाए जाने वाले गीत संगीत में भोजपुरी समाहित है। मशहूर नए, पुराने फिल्मी गानों के बोल को परंपरागत गाए जाने वाले बुंदेलखंडी, अवधी, भोजपुरी गीतों, सुर-ताल से जोड़ा। कहा कि अधिकतर बालीवुड में रिकार्ड तोड़ हिट हुए गाने भोजपुरी विधाओं से नकल कर गाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed