{"_id":"5a6cc0ad4f1c1b8e238b501d","slug":"181517076653-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन निर्माण को मिट्टी गिरा रहे ट्रेक्टर को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन निर्माण को मिट्टी गिरा रहे ट्रेक्टर को खदेड़ा
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पीथा गांव में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन के समतलीकरण करने के लिए मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर चालकों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे जिस जमीन पर मिट्टी गिरवा रही है वह किसी व्यक्ति की भूमिधरी है।
इलेक्ट्रिक रेल की गति बढ़ाए जाने के लिए चुनार से चोपन तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। पिछले लंबे समय से हो रहे इस कार्य को और गति देने के लिए सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पीथा से सटे रेलवे पटरी से कुछ दूर विद्युत सब स्टेश का निर्माण कार्य रेलवे की ओर से कराया जाना है। इसको लेकर निविदा आदि प्रक्रिया भी पूर्व में ही पूरी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लेकर चालक जब चिह्नित जमीन पर मिट्टी गिराने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चिह्नित जमीन को भूमिधरी होने की बात कहकर मिट्टी गिराने से रोक दिया। इस पर ट्रैक्टर चालक वापस लौट गया। ग्रामीणों ने कहा कि भूमिधरी में सब स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरएन सारस्वत का कहना है कि चोपन-चुनार रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य के लिए पीथा में सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। वह जमीन रेलवे की है। इस पर कोई विवाद नहीं है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह रेलवे विभाग से इसको लेकर संपर्क कर सकता है।