फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जितेंद्र श्रीवास्तव बने दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

जितेंद्र श्रीवास्तव बने दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 21 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र श्रीवास्तव बने दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
सोनभद्र( दुद्धी)। दुद्धी बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। महज अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ और फिर शाम सवा चार बजे परिणाम की घोषणा हुई। इसमें जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वी कैलाश कुमार गुप्ता को 55 मतों से पराजित कर दिया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने परिणाम की घोषणा की। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हुई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे से दुद्धी बार सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। यहां पुलिस और पीएसी की निगरानी में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ। एक बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही। उसके बाद तीन बजे तक अपने मतों के प्रयोग के लिए अधिवक्ताओं का हुजूम टूट पड़ा। मतदान सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए हुआ। शाम साढ़े तीन बजे से मतों की गणना शुरू हुई। करीब सवा चार बजे एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने अध्यक्ष पद पर जितेंद्र श्रीवास्तव के जीत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 161 मत में से 155 मत पड़े। गिनती के दौरान दो महत अवैध घोषित किये गए। जितेंद्र श्रीवास्तव को 104 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कैलाश कुमार गुप्ता को सिर्फ 49 मत ही मिले। अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुणोदय कुमार जौहरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद पर कृपाशंकर व विपीन बिहारी, उपाध्यक्ष दो वर्षर से ऊपर दो पद पर दिलीप कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार कनौजिया चुने गए। सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार निर्विरोध रहे। सहसचिव प्रशासन सुशील कुमार, सहसचिव पुस्तकालय राकेश कुमार यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उमेश चंद्र, कनिष्क कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष को जीत की खुशी में अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दिनेश अग्रहरि, राजन श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, सुनंदा देवी, संतोष गुप्ता, उमेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, प्रेमचंद यादव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed