फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक सप्ताह में खराब हैंडपंप की मरम्मत कराएं सुनिश्चित.डीपीआरओ

एक सप्ताह में खराब हैंडपंप की मरम्मत कराएं सुनिश्चित.डीपीआरओ

Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में खराब हैंडपंप की मरम्मत कराएं सुनिश्चित.डीपीआरओ
म्योरपुर। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों के अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें दुद्धी, बभनी, और म्योरपुर ब्लॉको में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ आरके भारती ने कहा कि हर हाल में 31 मार्च तक गांव को ओडीएफ करना है। कहा जिन गांवों में शौचालय अधूरे हैं वह भी पूर्ण कर लिए जाए। जिससे जिले को ओडीएफ घोषित कराया जा सके। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में खराब हैंडपंपों की मरम्मत और उनके रिबोर एक सप्ताह के भीतर ग्राम पंचायत स्तर से करा लिए जाए। कहा ऐसा न करने की दिशा में संबंधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। कहा कि पानी की समस्या गांव में हल करना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए आवास के लाभार्थियों का शौचालय हर हाल में सुनिश्चित करें। डीपीआरओ ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक के 22 गांवों के 107 विद्यालयों का सुंदरीकरण किया जाना है। इन सभी विद्यालयों में बालिका सुविधा की दृष्टि से 15 जनवरी तक इसे पूर्ण किया जाए। शौचालयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक में तीनों ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र, लालदेव पांडे, प्रेम नाथ चौबे, आशा यादव, शैलेंद्र सिंह, एचएन सिंह, राम दर्शनआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed