{"_id":"5a301af54f1c1b9f678c0f1c","slug":"181513102069-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर होगा कार्य
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। नगर के श्रीराम मंदिर के रामलीला ग्राउंड में मंगलवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह ने चेयरमैन प्रानमती देवी को शपथ दिलाई। फिर उन्होंने सभासदों संजू देवी, अनुज वर्मा, संजय भारती, आनंद जायसवाल, चंद्रावती, मंजू देवी, राहुल श्रीवास्तव, जुमरत, निशा, आशा देवी, इसरार, रीना देवी, विकास कुमार सिंह, मुन्ना, मनीष कुमार, महेंद्र यादव, सोनी और दशरथ शुक्ला को शपथ दिलाया।
सुबह करीब 11 बजे हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष प्रानमती देवी ने कहा कि मेरी जीत सभी नगरवासियों की जीत है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर नगर को विकास की एक नई दिशा दी जाएगी। पूरी पारदर्शिता के साथ नगर का विकास कार्य कराया जाएगा। जरूरतों के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर नगर का विकास होगा। उन्होंने नगर के लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान के साथ सभी लोग जुड़ें। इस मौके पर मुख्य रूप से ओबरा विधायक संजीव गोंड़, अधिशासी अधिकारी ओबरा महेंद्र कुमार, संजय बैसवार, ओमप्रकाश पांडेय, डीडी गुप्ता, उमेश सिंह पटेल, राजेश अग्रहरि, धुरंधर शर्मा, जेपी सिंह, अजीम खान मौजूद रहे।