फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के निगाई ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से शंभू पटेल (48) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह खेत में चल रहे मोटर को बंद करने के लिए पैनल दबाने के लिए गया। करेंट से वह पैनल में ही चिपका रह गया। बुधवार की सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात निगाई गांव में 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करेंट आ गया। यह देख गांव का शंभू पटेल पुत्र राम सहाई खेत में चल रहे मोटर को बंद करने के लिए उठा। वह पैनल बंद करने गया और उसी में चिपक कर उसकी मौत हो गई। रात में यह घटना होने के नाते परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, इससे परिवार वालों को घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो पैनल में शंभू को चिपका देख अवाक रह गए। सुबह ही प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। इससे पहले दशहरा के समय ग्राम पंचायत पड़रक्ष में घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र पर 11 हजार वोल्टेज का तार गिर गया था जिससे वे झुलस गए थे। अब भी वाराणसी में उनका इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत बरवाडीह में करीब चार माह पूर्व अशोक शर्मा की ट्रांसफार्मर के पास मौत हो गयी थी। जेई ब्रह्मदेव पटेल ने बताया कि क्षेत्र में जो भी तार लगे हैं, उनमें से ज्यादातर जर्जर हो गए हैं। क्षेत्र में केबल के लिए स्टीमेंट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed