{"_id":"59d130394f1c1bec538b540b","slug":"181506881593-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य की असत्य पर हुई जीत, छूटे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य की असत्य पर हुई जीत, छूटे पटाखे
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण का वध होते ही चहुं ओर गूंजा जय श्रीराम
श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का किया वध
जिले में धूमधाम से मना विजय दशमी का पर्व
रामलीला देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। जिले में शनिवार को विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया तो चहुं ओर श्रीराम का जयकारा गूंजने लगा। इसके बाद श्रीराम लंका से माता जानकी और अपनी सेना लेकर अयोध्या पहुंचे। यहां भरतजी ने सभी का स्वागत किया। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में दोपहर ढाई बजे से रावण वध देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची थी। रामलीला में विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्य बताए जाने पर भगवान श्रीराम ने रावण का संहार कर संपूर्ण जगत को भय और आतंक से मुक्ति दिलाई। रावण के प्रतीक विशाल पुतले पर श्रीराम ने तीर चलाया और धूं-धूं कर रावण जल उठा। सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिपं सदस्य विनोद मौर्य, पूर्व नपा चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, जितेंद्र सिंह, पवन जैन, रामेश्वर जैन आदि मौजूद रहे। उधर, राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड पर पागल संघ के बैनर तले नवयुवकों ने आतंकवाद रूपी और आतंकवाद समर्थन करने वाले देश के दसमुख वाले रावण को जलाया। संघ के संरक्षक डॉक्टर एएन सिंह,अध्यक्ष सुशील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, विनोद कुमार, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज पटेल, अमरेश गुप्ता, राजेश, रोहित जायसवाल, अश्विनी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
ओबरा: राम मंदिर रामलीला मैदान में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रामलीला मंचन में रावण का पुतला दहन किया गया। उपस्थित जन समूह ने जमकर श्रीराम जय का उद्घोष किया। लगभग दस मिनट तक चले राम-रावण युद्ध में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभी में अग्नि वाण मारकर उसका अंत किया। गिरीश नारायण सिंह, नीलकांत तिवारी, लवकुश अग्रहरि, एचएन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, आलोक भाटिया, दौलत राम बंशल, रमेश सफिंह यादव, कन्हैया लाल जायसवाल, आनंद पटेल दयालु, थानाध्यक्ष ओबरा अंजनी कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
घोरावल: नगर में विजयादशमी का प्राचीन मेला लगा। मेलास्थल पर श्रीराम और रावण में भीषण युद्ध हुआ। श्रीराम ने रावण का वध किया। हर हर महादेव और जय श्रीराम का उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। दिन में तीन बजे से ही मेले में भीड़ उमडनी शुरू हो गई और दो घंटे में पूरा मेला क्षेत्र भीड़ से पट गया। पूर्व विधायक रमेश दूबे, अंजनी चौबे, कृष्ण कुमार, दीपचंद्र अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, प्रदीप कुमार ऊमर, अशोक मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चोपन: रामलीला मैदान में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। रावण का प्रतीकात्मक पुतला जलते ही श्रीराम का जयकारा गूंजने लगा। रेलवे के मंडल यातायात प्रबंधक अमरेश कुमार, आंनद अग्रवाल, इम्तियाज अहमद, राम सुंदर निषाद, संजय जैन, सुरेश गोयल, मुकेश गर्ग, सियाराम तिवारी, दिनेश गर्ग, धर्मेश जैन आदि मौजूद रहे।
करमा: रामलीला मैदान में श्रीराम ने रावण क वध किया तो आतिशबाजी शुरू हो गई। दर्शक जय श्रीराम, जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। रामपति सिंह पटेल, विनोद जायसवाल, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: क्षेत्र में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अपरान्ह करीब तीन बजे दूर-दराज के गांव के लोग रामलीला देखने के लिए एकत्रित होने लगे थे। शाम साढ़े पांच बजे मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा की झांकी रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद राम रावण का युद्ध शुरू हुआ। सूर्यास्त होने के पूर्व श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। 51 फीट ऊंचा बना पुतला धूं-धूं कर जलना शुरू हुआ तो लोग एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई देने लगे।
निकली शोभायात्रा, किया दर्शन पूजन
दुद्धी। लंका विजय के बाद शनिवार को नगर क्षेत्र में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और सीता की शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्घालुओं ने शोभायात्रा के आगमन पर पुष्प वर्षा की। लोगों ने श्रीराम और सीता के जयकारे लगाए। प्रसाद वितरण किया गया। गौरतलब है कि रामलीला मंचन में लंकाधिराज के वध के बाद जब राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और सीता अयोध्या लौटते हैं तो जगह-जगह उनका अभिनंदन किया जाता है।