{"_id":"59c4023b4f1c1bb2688b5b46","slug":"181506017851-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए एनसीएल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्लोगन (नारा) लिखने, प्रश्नोत्तरी (क्विज) और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
एनसीएल मुख्यालय स्थित सभा गृह में आयोजित तीनों प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में एनसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 20 सितंबर को एनसीएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिन्दी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लिया। राजभाषा पखवाड़े के दौरान मुख्यालय एवं क्षेत्र स्तर पर आयोजित टिप्पणी तथा मसौदा लेखन प्रतियोगिता और राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी वर्गों में कंपनी स्तर की प्रतियोगिता 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से मुख्यालय स्थित सभागृह में आयोजित की जाएगी। राजभाषा पखवाड़े का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह मुख्यालय स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में 27 सितंबर को आयोजित होगा।