{"_id":"609c02c88ebc3e7c1a0b69a3","slug":"180-hp-motor-of-oxygen-plant-coming-from-prayagraj-sonbhadra-news-vns589160429","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से आ रही 180 एचपी की मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से आ रही 180 एचपी की मोटर
विज्ञापन
दुद्धी/शक्तिनगर। दुद्धी तहसील क्षेत्र के करहिया गांव स्थित आक्सीजन प्लांट की खराब हुई मोटर को बदलने के लिए प्रयागराज से 120 एचपी की नई मोटर मंगाई गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार की सुबह तक नई मोटर आ जाएगी और इसके बाद पुन: ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। तहसील प्रशासन के साथ ही इंजीनियरों की टीम लगी हुई है।
सूत्रों की मानें तो बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे के भीतर चालू किए जाने की कोशिश जारी है। इस दिशा में तकनीकी इंजीनियर से प्लांट में मरम्मत के कार्य तेज कर दिए गए हैं। ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से होम आइसोलेशन वाले मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधिकारियों की मानें तो दर्जन भर लोगों की ऑक्सीजन की डिमांड है। हालांकि अभी तक अस्पतालों की कोई डिमांड नहीं है। बता दें कि ऑक्सीजन प्लांट की मोटर जल जाने से उत्पादन पूरी तरह से रुक गया है। जले मोटर की अभी तक मरम्मत पूूरी नहीं हो सकी। ऐसे में चार दिन से रीफिलिंग बंद है।
एसडीएम के अनुसार अनपरा ऑक्सीजन के मालिक सतीश लूथरा से वार्ता की गई। बताया कि प्रयागराज से एक नयी मोटर उसी मॉडल की 180 एचपी की भेजी जा रही है। रात में पहुंचने की उम्मीद है। हिंडाल्को की इलेक्ट्रिकल टीम लगा कर इस मोटर को फाउंडेशन पर लगाया जाएगा। हो सकता है कि यह मोटर काम कर जाए और हमारा प्लांट सुबह तक चालू हो जाए। इसके साथ ही साथ हिंडाल्को की टीम पुराने मोटर को ठीक करने में लगी है। बृहस्पतिवार को मरम्मत भी हो जाएगी। इस प्रकार हमारे पास दोनों विकल्प हैं।