{"_id":"5f42adf28ebc3e3cfd42cf44","slug":"18-more-positive-including-three-women-62-became-healthy-sonbhadra-news-vns5430547189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं समेत 18 और पाजिटिव, 35 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं समेत 18 और पाजिटिव, 35 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में तीन महिलाओं समेत 18 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 1246 हो गई है। रविवार को पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले 35 लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि रविवार को पॉजिटिव मिले 18 लोगों के साथ ही जिले में अब एक्टिव मामले 171हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। रविवार को 1199 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1231 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 18 पाजिटिव और 1213 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 44936 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 42530 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1246 पाजिटिव और 41284 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। अन्य 2406 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 35 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1062 हो गई है। अब तक संक्रमित मिले मरीजों में दो लोगों की जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है जबकि 11 अन्य की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। जिले में अब कुल एक्टिव मामले 171 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को संक्रमित मिले मरीजों के आवास और आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराने को कहा गया है।